उप जिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने तहसील परिसर में माई इंडिया, माई वोट' थीम के तहत फरियादियों की सुनी समस्याएं

उप जिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने तहसील परिसर में माई इंडिया, माई वोट' थीम के तहत फरियादियों की सुनी समस्याएं

आजमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2026 को आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए मेरा भारत मेरा वोट (माय इंडिया माय वोट) थीम निर्धारित किया गया है। इसका टैग लाईन इंडियन सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां मेरा भारत मेरा वोट (माय इंडिया माय वोट) थीम करने के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में उप जिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा ने मतदाता सूची में ग्रामीण अंचलों  से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त शिकायतों में से कुछ मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनता दर्शन के दौरान आए फरियादीयों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए त्वरित समाधान कराया गया उप जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय सत्यापन एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनमानस को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उप जिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने कहा कि जनता दर्शन शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

फरियादियों की समस्याएं सुनते एसडीएम लालगंज

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने