गणतंत्र दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष मेहनाजपुर मनीष पॉल के नेतृत्व में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष मेहनाजपुर मनीष पॉल के नेतृत्व में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

आजमगढ़। मेहनाजपुर थानाध्यक्ष मनीष पॉल के नेतृत्व में मेहनाजपुर बाजार से सिधौना एवं जियापुर तक तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली गईं। सैकड़ों दोपहिया व चार पहिया वाहनों से निकाली गई तिरंगा यात्रा से माहौल देशभक्ति में रमा नजर आया। थानाध्यक्ष ने कहा कि यह अवसर अनगिनत कुर्बानियों के बाद आया है। हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए संघर्ष किया और कुर्बानियां दीं।

उनकी कुर्बानियों की वजह से अंग्रेजों को भारत देश छोड़कर भागना पड़ा। जिसकी वजह से आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। संपूर्ण विश्व में भारत के गणतंत्र का बोलबाला है। हम सभी इसी वजह से प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहीं।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने