गाजीपुर। दिनांक 19 फरवरी 2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के निर्देश पर सिविल जज जूनियर डिवीजन सैदपुर के द्वारा 22 फरवरी 2026 को जनपद न्यायालय गाजीपुर परिसर में आयोजित होने वाले बृहद सहायता शिविर के संबंध में तहसील सैदपुर के अंतर्गत ब्लॉक सैदपुर के प्रधानों एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष के साथ बैठक की गई जिसमें सिविल जज जूनियर डिवीजन अश्वनी कुमार के द्वारा बृहद सहायता शिविर में जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ उठाने के संबंध में बताया गया तथा साथ ही उक्त शिविर में लगने वाले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विभिन्न विभिन्न प्रकार के रोग से संबंधित चिकित्सकों के स्टॉल के संबंध में बताया गया जिसमें आम जनमानस उपस्थित होकर उक्त का लाभ निशुल्क उठा सकते हैं तथा अपनी समस्या जैसे वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन बिजली बिल के संशोधन तथा बीमा से संबंधित मामले बैंक से संबंधित मामले आदि जैसे प्रकरण का निस्तारण कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर से संपर्क कर करवा सकते हैं।
बैठक के मुख्य उद्देश्य और विवरण:
उद्देश्य: 22 फरवरी के मेगा शिविर और 14 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करना।
एजेंडा: सुलह-समझौते के आधार पर वैवाहिक, घरेलू हिंसा, मोटर दुर्घटना दावा, और बैंक रिकवरी जैसे मामलों का त्वरित निस्तारण।
भागीदारी: बैठक में न्यायाधीशों, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता और पैराल लीगल वालंटियर्स (PLVs) की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
जागरूकता: आम जनता को इन शिविरों के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता (Legal Aid) के बारे में बताया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम में PLV/अधिकार मित्र रणजीत कुशवाहा,कंचन मौर्या आदि उपस्थित रहें।
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें