साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मेहनाजपुर पुलिस ने वापस कराए 9,495 रुपये

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मेहनाजपुर पुलिस ने वापस कराए 9,495 रुपये

आजमगढ़। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मेहनाजपुर पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को 9,495 रुपये की धनराशि वापस कराई है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को आर्थिक राहत मिली है। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मउपरासिन गांव निवासी राहुल चौहान के साथ 18 अप्रैल 2026 को यूपीआई के माध्यम से 11,494 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने उसी दिन साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33104260085653 के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मेहनाजपुर थाने के साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक राय ने मामले को गंभीरता से लिया। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी समन्वय के माध्यम से 9,495 रुपये की धनराशि नियमानुसार पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

मेहनाजपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही नजदीकी थाने के साइबर हेल्पडेस्क से भी संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़़ित राहुल चौहान के साथ साइबर हेल्डेक प्रभरी उपनिरीभक दीपक राय

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने