स्वर्ण व्यवसायी से लूट प्रकरण में पुलिस ने 5 लूटेरों को किया गिरफ्तार।

स्वर्ण व्यवसायी से लूट प्रकरण में पुलिस ने 5 लूटेरों को किया गिरफ्तार।

जौनपुर। राजकरन नय्यर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक- 25.12.2020 को स्वर्ण व्यवसायी को दुकान जाते समय बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 - 240/2020 धारा 394/411 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसका सफल अनावरण एस0ओ0जी0, सर्विलांस व थाना नेवढिया पुलिस द्वारा करते हुए दिनांक 27.12.2020 की रात्रि में बार्डर सिहोरीबीर बरमबाबा स्थान के पास से 05 शातिर लूटेरों को एक बारगी दविश देकर गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 02 तमंचा 12 बोर मय 02 जिंदा कारतूस,01 मोबाइल, 02 मोटरसाइकिल, लूट से सम्बन्धित माल सोने चाँदी के गहने व नगद रुपये बरामद किया गया । गिरफ्तारी / बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0स0 – 242/2020 धारा- 41/411/414/419/420 भादवि व मु0अ0सं0 243/20, 244/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के अन्य अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।

#गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 


1. शनि कुमार सरोज पुत्र स्व0 शेरबहादुर सरोज नि0 मढ़ी थाना नेवढ़िया  जनपद जौनपुर।
2.अरविन्द गौड़ पुत्र संजय गौड़ नि0 बशीरपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
3.विकास यादव पुत्र रामलाल यादव नि0 छतरीपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर।
4.नन्हे उर्फ भोलेनाथ पुत्र दुधनाथ गौतम नि0 गुतवन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर ।
5.अरविन्द पटेल पुत्र सुरेश पटेल नि0 आदीपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर ।


#बरामदगी का विवरण 


1.  02 देशी तमन्चा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस
2. 02 मोटरसाइकिल  ( सुपर प्लेण्डर व टीवीएस अपाचे )
3. चांदी का पायल – 05 , चांदी का मीना – 06, झाली सोने का – 02 , कील सोने का – 01 ,
4. 01 मोबाइल – 01 व 4700/- रु0 नगद
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना नेवढिया जौनपुर।
2. निरी0 श्री पर्व कुमार सिंह एसओजी प्रभारी जनपद जौनपुर।
3. उ0नि0 श्रीअरुण मिश्रा एस0ओ0जी0 जौनपुर।
4. उ0नि0 श्री रामजनम यादव सर्विंलांस प्रभारी जौनपुर।
5. हे0का0 रामकृत यादव , का0 विनित कुमार सिंह , का0 राजन सिंह , का0 जयशील तिवारी , का0 सुशील कुमार , का0 स्वेतप्रकाश सिंह क्राइम ब्रांच जौनपुर।
6. हे0का0 पारसनाथ यादव , का0 अमरजीत यादव , का0 अनवार अहमद , का0 अखिलेश यादव , का0 रामआशीष यादव  थाना नेवढ़िया जौनपुर।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने