अनाज व्यापार संघ ने असहाय एवं जरूरतमंदो में कंबल वितरित किया।

अनाज व्यापार संघ ने असहाय एवं जरूरतमंदो में कंबल वितरित किया।

जौनपुर। अनाज व्यापार संघ जौनपुर द्वारा असहाय जरूरतमंद एवं पल्लेदारों को ठंड से निजात दिलाने के लिए गल्ला मंडी परिसर में लगभग 100 गरीब लोगों को कंबल वितरित किए, संघ के मुख्य संरक्षक दिनेश टंडन एवं अध्यक्ष संजय केडिया ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल देकर उनको ठंड में राहत पहुंचाना यह एक छोटा सा मानवीय  प्रयास है,

कार्यक्रम संयोजक रितेश गुप्ता एवं आशीष साहू ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी पुनीत कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर  रामकुमार साहू, राजेंद्र कपूर, महेश साहू, योगेश साहू, अशोक जयसवाल, मंगला साहू, अरुण कपूर, मनोज साहू, जगदीश जयसवाल, दिनेश साहू, ताऊ जी गुप्ता, सनी साहू, अमित जायसवाल, रतन साहू, दिलीप साहू, दिनेश अग्रहरि,  योगेश कुमार साहू, मो.उमर, रवि साहू रमेश अग्रहरि, घनश्याम साहू आदि व्यापारी गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र साहू ने किया।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने