जौनपुर। नगर पंचायत खेतासराय में नौ करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से अग्निशमन केन्द्र का निर्माण किया जायेगा।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के नगर पंचायत खेतासराय अंतर्गत नौली गांव में बनने वाले दो यूनिट अग्निशमन केंद्र के आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य के लिये राज्यपाल ने 9 करोड़ 86 लाख 83 हजार रूपये की मंजूरी दे दी है, जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें