जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के आदेश, निर्देश के बाबत अपराध अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रा0) व क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के निर्देशन में थाना मड़ियाहूँ पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 346/20 धारा 363, 366, 376 IPC व पोक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्तगण 1. राजाबाबू पुत्र दया निवासी गन्धौना थाना रामपुर हालपता चहरपुर थाना मड़ियाहूँ जिला जौनपुर 2. प्रेम प्रकाश पुत्र दीपक निवासी चहरपुर थाना मड़ियाहूँ जिला जौनपुर की पतारसी सुरागरसी की जा रही थी कि आज सुबह सूचना मिली की अभियुक्तगण कहीं भागने की फिराक में सत्तीमाई तिराहे पर है, सूचना पर उ0नि0 रामदवर यादव द्वारा हमराही कर्मचारीगण की मदद से अभियुक्तगण को सत्तीमाई तिराहा के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही कराते हुए रिमाण्ड हेतु मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया जा रहा है।
![]() |
| पकड़े गए अभियुक्त |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें