अरहर के खेत में मिला विवाहिता का शव, सनसनी।

अरहर के खेत में मिला विवाहिता का शव, सनसनी।

मिर्जापुर। चुनार थाना छेत्र के मेड़िया गांव में अरहर के खेत में एक विवाहिता का शव मिला, जिसका शिनाख्त संगीता प्रजापति पुत्री शिवशरण प्रजापति निवासिनी कल्याणपुर कछवा थाना रूप में हुआ। पिता शिवशरण ने बताया कि संगीता की शादी 12 जून 2015 में बिहड़ा मिर्जामुराद वाराणसी निवासी नागेंद्र प्रजापति के साथ हुआ था। जिससे 28 नवंबर को शादी तोड़ी गई। कल दोपहर में जायसवाल चाची के घर जाने की बात कह कर निकली थी जो शाम तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश शुरू हुआ। जिसका आज शव चुनार कोतवाली के मेड़िया पक्का पुल तिराहा के पास अरहर के खेत में मिला।

पुलिस जब घटना स्थल पर तफसिस कर रहे थे तो देखा की मृतका के मुंह नाक से झाग निकल रहा था। चुनार कोतवाल मनोज कुमार सिंह व चौकी प्रभारी अदलपूरा आरएस शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास करते हुए विधिक कार्यवाही किया, वही मृतिका के पिता से दूरभाष पर बात करने पर बताया की संगीता की हत्या किए जाने की बात कहते हुए तहरीर देने की बात कही, मृतका को कोई संतान नहीं था।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने