लापता किशोर की गला दबाकर हत्या,शव झाड़ी में पाए जाने से मचा हड़कंप।

लापता किशोर की गला दबाकर हत्या,शव झाड़ी में पाए जाने से मचा हड़कंप।

                        साभार दैनिक जागरण

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में फतनपुर इलाके के पूरे खरगराय गांव में 17 साल के किशोर विनोद कुमार यादव पुत्र बृजलाल यादव की गला दबाकर हत्‍या कर दी गई। लापता किशोर के घरवालों ने शव को झाड़ी में पड़ा देखकर बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस शव को कब्‍जे में लेकर जांच कर रही है। 

फोटो साभार दैनिक जागरण


बताया जाता है विनोद कुमार सोमवार रात घर से शौच के लिए निकला था। तब से घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। जिले के फतनपुर इलाके के पूरे खरगराय गांव निवासी बृजलाल यादव का बेटा विनोद कुमार सोमवार रात घरवालों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात लगभग दस बजे तक वह नहीं लौटा तो घरवाले परेशान हो गए। स्‍वजन विनोद की तलाश में लग गए। खोजबीन के दौरान घर से लगभग 200 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के झाड़ी में विनोद अचेत पड़ा था। यह देखकर घरवाले बिलखने लगे। शोर गुल सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जुट गए। विनोद के गले में चोट के निशान थे। आनन फानन में स्‍वजन उसे लेकर अस्‍पताल भागे। सीएचसी गौरा में डॉक्‍टरों ने जांच के बाद विनोद को मृत बताया तो स्‍वजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। रोते कलपते घरवाले विनोद का शव लेकर घर आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस विनोद कुमार के घरवालों और गांव के लोगों से हत्‍या के बाबत जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक जांच की जा रही थी।

मृतक की तस्वीर


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने