जौनपुर। केराकत कोतवाली के मुर्तजाबाद गांव में एन्टीकरेप्सन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ महारैली निकाली, 12 दिसंबर को टीम रैली लेकर आ रहे थे कि कुशरना के पास इस्कार्ट पुलिस की गाड़ी एकाएक ब्रेगलेली एन्टीकरेप्सन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी जाकर टकरा गयी। जिससे पुलिस के दो जवान घायल हो गये।इसी को लेकर केराकत कोतवाल ने उनके और उनकी कमेटी के साथ अभद्रता किया। इसी को लेकर एन्टीकरेप्सन की टीम धरने पर बैठ गये।
कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि केराकत कोतवाल विनय सिंह ने कहा कि कौन रैली निकालने को इजाजत दे दी, डीजीपी के आदेश का भी उलंघन किया। यहा का कोतवाल जब हम लोगों के साथ ऐसा ब्यवहार कर रहा है तो जनता के साथ कैसा ब्यवहार करता होगा। इसलिए यह भ्रष्टाचार की रैली लेकर चल रहे हैं।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें