जौनपुर । मछलीशहर नगर के सराय मोहल्ले में मोटरसाइकिल टकराने को लेकर विवाद हुआ विवाद, जिसके बाद एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर असलहा से फायरिंग झोक दी गई,जिसमें चार लोग घायल हो गए।
रविवार साँय पाँच बजे दीपक कुमार माली अपनी गैस चूल्हे की दुकान से अपनी मोटरसाइकिल से चूँगी चौराहे की तरफ निकले थे कि अभी वह अपनी दुकान से कुछ दूर पहुंचे थे कि एक बाइक सवार उनसे टकरा गया।
टकराने के बाद दोनों में बहस हो गई मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच बचाव के बाद विवाद शांत हो गया। विवाद शांत होने के बाद दीपक अपनी दुकान में पहुंचे थे के दूसरे पक्ष से पाँच छः की संख्या में पहुंचे मनबढ़ व दबंग युवक लाठी डंडे से लैस होकर दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ करने लगे, इसी दौरान दबंग युवकों के साथ पहुंचा एक युवक रिवाल्वर निकालकर दीपक 40 व उसके बेटे अनमोल 18 माली पर फायरिंग कर दिया, बीचबचाव करने आये बगल के दुकानदार मोहम्मद अकील 35 वर्ष को भी गोली लग गई जबकि पड़ोसी गिरीश माली 55 वर्ष के हाथ मे गोली छूते हुए निकल गई।
घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडे घायलों को सीएचसी भिजवाया, जिसके बाद दोनों की स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय के भेजा गया, जहाँ अनमोल व मो अकील के पेट मे गोली लगने से दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर किया।
इस घटना की जानकारी में कोतवाल ने कहा अभी घटना की छानबीन की जा रही है, घटना को अंजाम देने वाले दो युवको को मौके से पकड़ लिया गया है, जिससे पुलिस घटना बाबत जानकारी ले रही है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें