इनामी बदमाश को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार।

इनामी बदमाश को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार।

जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र सरायख्वाजा की पुलिस ने आज पुलिस को चकमा देकर फरार चले रहे गैगेस्टर एवं इनामी बदमाश जोगेन्द्र चौहान पुत्र भारत चौहान निवासी सुल्तानपुर थाना सरायख्वाजा को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। जोगेंद्र चौहान काफी समय से पुलिस को धता बताकर भाग निकलता था।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सरायख्वाजा थाने की पुलिस उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को जरिये मुखबिर बदमाश को करंजाकला में होने की सूचना पर हमराहियों के साथ घेरा बन्दी करके इनामी बदमाश जोगेन्द्र चौहान को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।  उसे मु.अ.सं. 264/2020 धारा- 3(1) गैगेस्टर एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।    
गिरफ्तार किए गए अपराधी का अपराधिक इतिहास इस प्रकार हैं।
1. मु0अ0सं0-264/20 धारा-3(1) गैगेस्टर एक्ट सरायख्वाजा जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-204/19 धारा-147/149/324/302/504/506 भादवि सरायख्वाजा जौनपुर।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने