आजमगढ़। रौनापार थाने में एक्सीडेंट के एक मामले में पक्ष और विपक्ष की पैरवी करने के दौरान भगवाधारी आमने-सामने हो गए। विश्व हिंदू महासभा (विहिम) के जिला महामंत्री ने समर्थकों के साथ भाजपा नेता की एसओ के सामने ही धुनाई कर डाली। थाने में मारपीट से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो लोग गिरफ्तार बताए गए हैं।
आशीष गुप्ता विश्व हिंदू महासभा के जिला महामंत्री हैं। वहीं, सरवन निषाद भाजपा नेता हैं। पूर्व में अतरौलिया से भाजपा से विधानसभा का टिकट मांग चुके हैं। लगभग दो सप्ताह पहले रौनापार निवासी संजीव कुमार का एक्सीडेंट रिजवान अहमद नामक व्यक्ति की गाड़ी से हो गया था। विहिम के जिला महामंत्री आशीष गुप्ता संजीव कुमार की पैरवी कर रहे थे। वहीं, रिजवान की पैरवी सरवन कर रहे थे।
आशीष गुप्ता का आरोप है कि थानाध्यक्ष रौनापार रिजवान को बचाने में लगे हैं। बुधवार सुबह 11 बजे सरवन निषाद थाने में रिजवान अहमद की पैरवी पहुंचे थे। इसी दौरान विश्व विहिम के जिला महामंत्री आशीष गुप्ता भी समर्थकों के साथ आ गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आशीष के समर्थकों ने सरवन निषाद कि थाने में ही जमकर पिटाई कर दी।
एसओ भी सामने मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने किसी तरीके से दोनों पत्रों को अलग करके कई लोगों हिरासत में ले लिया। थाने में मारपीट की जानकारी मिलते ही कई भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। वहां से किसी तरीके से आशीष गुप्ता और उनके समर्थकों को हटा दिया।
एसओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि एक पक्ष से सरवन यादव और दूसरे पक्ष से श्याम यादव, विवेक पटेल, दीपू गुप्ता, नीरज गुप्ता, अंकुर गुप्ता और मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक पक्ष से सरवन यादव और दूसरे पक्ष से श्याम यादव को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने अभी तक सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, दो अभियुक्त पहले से ही पुलिस हिरासत में है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें