आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईंंगंज बाजार में बुधवार की सुबह बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े बाजार में हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर सोठौली गांव निवासी दिलीप गिरी उर्फ बबलू (45) पुत्र रमाशंकर गिरी अपने मित्र व बहादुरपुर गांव के ग्राम प्रधान संतोष राय के साथ बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे गोसाईगंज बाजार आए थे।
संतोष राय बाजार में स्थित सैलून पर अपनी दाढ़ी बनवा रहे थे। जबकि दिलीप गिरी दुकान के बाहर रखे कुर्सी पर बैठे थे। बाजार के लोगों को कहना है कि कुछ देर बाद बाइक सवार तीन बदमाश आए और
ताबड़तोड़ गोली मारकर दिलीप की हत्या कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावरों ने 20-25 राउंड फायर किए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। मृत दिलीप गिरी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता भी थे और साथ में प्रधानी चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। हत्या की खबर मिलते ही सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी, खेलगांव कोतवाल संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ लालगंज ने कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें