डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के चचेरे भाई को मारी गोली, मौत।

डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के चचेरे भाई को मारी गोली, मौत।

 गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र इलाके के रसूलपुर गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई। जब बारात डीजे के रीमिक्स गानों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। जहां पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली की वजह से दूल्हे के चाचेरा भाई की मौत हो गई। कासिमाबाद थाना इलाके के धरवार कलां गांव से मृतक रौशन यादव के चाचेरा भाई की बारात थाना इलाके के बहादुरगंज कस्बा के पास रसूलपुर गांव में रविंद्र यादव के घर गई थी। बारात बड़े ही धूमधाम से दरवाजे पर पहुंची। जहां पर युवक गोलू यादव व दूल्हे के चाचेरा भाई मृतक रौशन यादव से डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गोलू यादव दूल्हे के चाचेरा भाई रौशन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। वहीं गोली लगने की वजह से रौशन गिर गया। गोली की आवाज सुनकर बारात में भगदड़ मच गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घराती-बाराती की मदद से गोली से घायल रौशन को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के संबंध में जानकारी लेने खुद पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर घटना से सम्बंधित जानकारी ली।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने