जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सदिका गांव के पास वाराणसी लखनऊ हाईवे पर के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर बोलेरो सवार बरातियों के मोबाइल, पर्स लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस छानबीन में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा से बरात प्रतापगढ़ जा रही थी। जिसमें सिकरारा के खानापट्टी निवासी सचिन सिंह, सौरभ सिंह, शिवम सिंह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ बरात में शामिल होने जा रहे थे। बोलेरो से वे सदिका गांव के पास पहुंचे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर उन्हें रोक लिया और उनके पास से पांच मोबाइल और सभी करीब दस हजार से अधिक रुपये लूट लिए कर फरार हो गए। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और उसके बाबत छानबीन की जा रही है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें