खड़ी ट्रक में घुसी कार, दो की मौत तीन गंभीर रूप से घायल।

खड़ी ट्रक में घुसी कार, दो की मौत तीन गंभीर रूप से घायल।

भदोही। औरई तहसील अंतर्गत, कलकत्ता से नई दिल्ली अपने घर परिवार के साथ कार से जा रहा परिवार भदोही जिले में हादसे का शिकार हो गया। मारुति गाड़ी से जा रहा था परिवार।

औराई तहसील रोड आनन्द हॉस्पिटल के सामने खड़ी ट्रक में जा घुसा। हादसे में आगे बैठी मां सरस्वती और पुत्री लखन की मौत हो गई। हादसे में अमित सिंघानिया (36), क्रांति (16), अनिल (23) को चोट ज्यादा लगने से औराई हॉस्पिल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। घना कोहरा होने की वजह से वाहन ओवरब्रिज से नीचे उतर आया था। तड़के ही हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी लेने के साथ घायलों को अस्‍पताल भेजा। पुलिस के अनुसार गोपीगंज से अमित ने नींद आने की वजह से गाड़ी चलाने के लिए अनिल को दे दिया था। घने कोहरे की वजह से अचानक हादसा होने के बाद चीख पुकार मच गई और लोगों का जमावड़ा होने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल सभी को औराई हॉस्पिल ले गए जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं रह रहकर बरसात होने के साथ ही कोहरा घना था। सुबह करीब छह बजे हादसे का समय पुलिस ने बताया साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने