बेटे के शादी के लिए लड़की देखने जा रहे पिता की ट्रक दुर्घटना में मौत।

बेटे के शादी के लिए लड़की देखने जा रहे पिता की ट्रक दुर्घटना में मौत।

जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र रामपुर- जमालापुर मार्ग पर एस्सार पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को बेटे की शादी के लिए लड़की देखने जा रहे बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने दर्दनाक मौत हो गई।

बताते चलें कि शेरवा निवासी श्याम गोड़ (44) अपने बेटे की शादी के लिए मध्यस्थ राजेश (30) निवासी हरवंशपुर जौनपुर के साथ खुशी मन से भदोही जनपद के चौरी में लड़की देखने जा रहे थे, लेकिन विधि के विधान में कुछ और ही लिखा था।
बाइक चला रहे श्याम गौड़ की बाइक में रामपुर में एस्सार पेट्रोल पंप के पास पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे श्याम गौड़ ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही श्याम गौड़ की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि राजेश को गंभीर चोट आई जिसे नजदीक ही स्थित सीएचसी रामपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
फिलहाल सूचना पर पहुंचे रामपुर थानाप्रभारी अश्विनी दुबे ने शव को कब्जे में कर आगे की कार्यवाही में जुटी और ट्रक को थाने ले आई वहीं ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक छोड़कर भाग निकला।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने