संदीप, तेजीबाज़ार
जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र तेजीबाज़ार के द्रोणीपुर गावँ के प्राथमिक विद्यालय दोनई में लगे सबमर्सिबल पंप पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ,पुलिस चौकी व थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी गयी है,
मिली जानकारी के मुताबिक दोनई प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में लगे सबमर्सिबल पम्प के फर्श को तोड़कर अज्ञात चोरों ने सबमर्सिबल पम्प को उठा ले गये, सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक ने देखा तो उनके होश उड़ गये उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया, इस संबंध में प्रधानाध्यापक राजनाथ सिंह ने बताया कि प्रा0वि0 के सबमर्सिबल पम्प के चोरी होने की लिखित सूचना ग्राम प्रधान के साथ जाकर पुलिस को दे दी गयी है, पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें