चिकन में बर्ड फ्लू का खौफ, आइसोलेशन में कडक़नाथ मुर्गे।

चिकन में बर्ड फ्लू का खौफ, आइसोलेशन में कडक़नाथ मुर्गे।

नई दिल्ली। चिकन प्रेमियों के लिए एक चौंकाने वाली खबर आ रही है, देश में बढ़ रहे बर्ड फ्लू के खतरे के बीच अब झाबुआ के विश्व प्रसिद्ध कडक़नाथ मुर्गे को अब आइसोलेशन मे रखा जा रहा है। साथ ही कडक़नाथ मुर्गे की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उनको विटामिन्स और हल्दी का इम्युनिटी बूस्टर डोज दिया जा रहा है। 

झाबुआ के कडक़नाथ मुर्गे को बर्ड फ्लू से बचाव के लिए आइशोलेशन में रखा जा रहा है। झाबुआ के कृषि अनुसंधान कडक़नाथ सेंटर में कडक़नाथ आइसोलेशन में रखे जा रहे हैं। सरकारी एडवायजरी के चलते अभी कोई भी बर्ड बाहर से नहीं लाई जा रही है और न ही बाहरी लोगों की सेंटर तक इंट्री हो रही है।
झाबुआ के कडक़नाथ सेंटर' केवीके' के प्रमुख डॉक्टर आईएस तोमर ने बताया कि एडवायजरी के बाद हम अलर्ट पर हैं। कडक़नाथ को इम्युनिटी बूस्टर डोज के रूप मे हल्दी के अलावा विटामिन्स सी, डी और ई लिक्विड तरीके से दी जा रही है ताकि बर्ड फ्लू जैसे खतरों से निपटने में दिक्कत ना आए।
हालांकि कडक़नाथ मुर्गे मेंं दिक्कत की उम्मीद नहीं है लेकिन हम एहतियात बरत रहे हैं।

Third Party Image


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने