शरद चंद्र श्रीवास्तव बने कायस्थ महासभा के जिला सचिव

शरद चंद्र श्रीवास्तव बने कायस्थ महासभा के जिला सचिव

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने बाजिदपुर निवासी शरद चंद्र श्रीवास्तव को महासभा में जिला सचिव मनोनीत किया है।

शरद चंद्र श्रीवास्तव को जिला सचिव मानोनीत किए जाने पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव व प्रान्तीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में पूरे देश में महासभा मजबूत हो रहा है। शीघ्र ही जिले के कई और सम्मानित लोग महासभा में शामिल होंगे।
प्रान्तीय सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि शरद चंद्र श्रीवास्तव के महासभा में जुड़ने से जिले में और मजबूती हुई हैं।
शरद चंद्र श्रीवास्तव के जिला सचिव बनने पर प्रान्तीय अध्यक्ष महिला शाखा अंजना श्रीवास्तव महासचिव संगठन ई अमित श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, पंकज हैप्पी श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक अंकित श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव सुलभ श्रीवास्तव, अनुराग सिन्हा, सिम्पू श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अमित अस्थाना, अरुण श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधुओं ने शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने