सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने मिशन शक्ति के के तहत किया जागरूक।

सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने मिशन शक्ति के के तहत किया जागरूक।

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन में "मिशन शक्ति अभियान" के तहत संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं व किशोरियों के आत्मविश्वास संवर्धन हेतु सिद्दीकपुर बस्ती में नारी सशक्ति करण एवं निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए शिक्षा ही मुख्य अस्त्र है और शिक्षा से ही उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा उनके सम्मान की रक्षा की शुरूआत घर से ही होनी चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही सुमंगला योजना आदि के लाभ लेने हेतु महिलाओं को विस्तार से बताया तथा परिवार नियोजन के दूरगामी लाभ सभी महिलाओं व किशोरियों को परिचित कराया।
सखी अर्चना सिंह ने महिला सुरक्षा के लिए पुलिस हेल्पलाइन फोन नंबरों के बारे में महिलाओं व किशोरियों को विस्तार से जानकारी दी।
इसी क्रम में पिंकी जायसवाल और सुजाता जायसवाल ने सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे सेनेटरी पैड जागरूकता कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं व किशोरियों में निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया।
सखी विजय लक्ष्मी यादव ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी महिलाओं को प्रेरित करते हुए "इको फ्रेंडली ब्रिक्स" बनाने के लिए विस्तार से समझाया तथा उनको प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा पर्यावरण सुरक्षा हेतु शपथ दिलाया।
अंत में प्रीति गुप्ता ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जागरूक बनकर ही एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने