जौनपुर। वाराणसी से अंतिम संस्कार कर वापस लौटते समय 17 लोगो से भरी पिकअप जीप का एक ट्रक से टकरा जाने से अब तक कुल सात लोगो की मौत हो गयी। इस हादसे में मारे गये मृतकों के परिजनों को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किसान बीमा के तहत पांच पांच लाख रूपये आर्थिक सहायता दिलाने का ऐलान किया है। डीएम ने इसके अलावा मृतको में यदि कोई भूमिहीन होगा तो उसके परिवार वालो को जमीन दिया जायेगा।
मंगलवार को थाना जलालपुर अंतर्गत त्रिलोचन बाजार के पास 17 लोगों से भरी पिकअप का ट्रक से हुई भिड़ंत में मौके पर 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, तथा एक व्यक्ति की कुछ देर पश्चात मृत्यु हो गयी तथा एक व्यक्ति जिनकी हालत गम्भीर थी, जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया था, जहां उनकी भी मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई,
इस प्रकार कुल 07 व्यक्तियों की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी तथा अन्य घायल व्यक्तियों का इलाज जिला अस्पताल जौनपुर में चल रहा है। पिकअप में सवार सभी व्यक्ति 110 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार कर वाराणसी से अपने घर वापस लौट रहे थे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर द्वारा जिला अस्पताल पहुँचकर घायलों का हाल-चाल जाना गया तथा बेहतर इलाज हेतु अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 05 लाख की धनराशि एवं पारिवारिक लाभ की सुविधाएं दी जा रही है उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के को अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें