जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के असवारा गांव की मुसहर बस्ती में सोमवार रात सगे भाइयों ने चाकू मारकर वृद्धा को घायल कर दिया। स्वजन आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बस्ती में रात लगभग साढ़े नौ बजे 65 वर्षीय सावित्री देवी खाना खाकर सोने गई थीं। आरोप है कि उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी सगे भाई महेश और नरेश पहुंच गए। दोनों ने उनकी पीठ में चाकू से वार कर दिया। शोर-गुल सुनकर स्वजन पास पहुंचे। वहां उनको खून से लतपथ देख सीएचसी ले गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें