जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने चहारसू चौराहे पर स्थित कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के यहां छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान फर्म के प्रोपराइटर मौके से फरार हो गये। जिससे पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ न्यायालय से बिना जमानती वारंट जारी है जिसके दौरान छापेमारी की कार्यवाही की गयी। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे सरायख्वाजा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार राय अपने साथ सहयोगी जवानों में महिला कां. को साथ लेकर नन्हेलाल वर्मा प्रोपराइटर कीर्ति कुंज ऑटो मोबाइल्स स्थित कुत्तूपुर तिराहा शाहगंज रोड के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम की न्यायालय ने दाखिल एक वाद में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी किया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार राय ने बताया कि फर्म के प्रोपराइटर नन्हेलाल वर्मा को वह कई दिनों से तलाश रहे हैं आज भी वह मौके से फरार हो गये। पुलिस नन्हेलाल वर्मा के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के तामिले के लिए पुन: छापेमारी करेगी। पुलिस टीम ने उनके घर में उन्हे तलाश किया लेकिन वह मौके से फरार हो गये।
![]() |
| कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के यहां छापेमारी करती पुलिस |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें