जौनपुर । जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता रणविजय चौबे पर दीवानी न्यायालय में विजिट के बाद वापस घर जाते समय दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में जलालपुर थाने में छह आरोपियों के खिलाफ जलालपुर थाने में एफ आई आर दर्ज हुई और कॉपी दीवानी न्यायालय के संबंधित कोर्ट में प्रस्तुत की|
हाईकोर्ट के अधिवक्ता रणविजय चौबे निवासी बिशुनपुर ने थाने पर तहरीर दिया कि उसके पिता की आबादी की जमीन हड़पने के लिए वशिष्ठ चौबे व उनके पुत्र वादी के पिता पर जानलेवा हमला किए थे| मुकदमा थाने पर दर्ज है|आरोपियों के भय के कारण वह अपना घर छोड़कर प्रयागराज रह रहा था | 30 जनवरी 2021 को शनिवार होने के कारण दीवानी कचहरी वकीलों से मिलने के लिए जौनपुर आया था ।वहां से गांव आया तो 11:00 बजे के आसपास वशिष्ठ चौबे, श्यामलाल चौबे समेत 6 आरोपी वादी को गालियां देते हुए उस पर हमला कर दिए|कहे कि बिशुनपुर में तुम या तुम्हारे परिवार का कोई दिखा तो जान से मार देंगे|घटना से वह तथा उसका परिवार अत्यंत भयभीत है| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कॉपी कोर्ट में भेजा।
![]() |
| A.D |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें