अनिल कुमार गुप्त बने शासकीय प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष

अनिल कुमार गुप्त बने शासकीय प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष

जौनपुर। भारतीय वैश्य चेतना महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने जौनपुर निवासी अनिल कुमार गुप्त, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी आज़मगढ़, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश को समाज हित में कई दशकों से किए गए कार्यों को देखते हुए भारतीय वैश्य चेतना महासभा, उत्तर प्रदेश के शासकीय प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

श्री गांधी ने अनिल कुमार गुप्त से अपेक्षा किया है कि इनके शासकीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश के वैश्य समाज के शासकीय लोगों को जोड़ने में बहुत मदद मिलेगी, जिससे समाज और संगठन दोनों को मजबूती मिलेगी और आगामी दो माह में प्रदेश की कमेटी बनाकर प्रदेश कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है।
श्री अनिल गुप्त पहले से ही यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर/ ऑफिसर एसोसिएशन, आजमगढ़ मंडल के संरक्षक, साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर के अध्यक्ष और लायंस क्लब जौनपुर के सेक्रेटरी पद पर रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं तथा इनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति गुप्ता महिलाओं के लिये काम करने वाली "सखी वेलफेयर फाउंडेशन "जौनपुर की अध्यक्ष हैं जो नारी सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील हैं।
श्री गुप्त के भारतीय वैश्य चेतना महासभा उत्तर प्रदेश के शासकीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश महामंत्री संगठन विनोद कुमार गुप्ता जौनपुर, चंद्रसेन गुप्त प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष सुनील चौरसिया, जय प्रकाश गुप्त उद्यान प्रभारी शाही किला जौनपुर, पूर्व सीडीओ राधेश्याम गुप्ता, अरविंद बैंकर, सतीश चंद गुप्ता, आशीष गुप्ता आशु, रामजी जायसवाल, सुनील कुमार साहू, श्याम मोहन अग्रवाल, राजेश गुप्ता पत्रकार, इंजीनियर रमेश चंद्र गुप्त, संतोष कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता एडवोकेट आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने