जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षक

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षक

जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकास भवन में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षक किया गया । निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के उपस्थिति रजिस्टर मंगा कर रजिस्टर की जांच की , एवं विभिन्न खामियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया और समय से ना आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने को कहा । जिलाधिकारी ने पंचायत विभाग के शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि किस तहसील की कितनी शिकायतें आई हैं उनकी विस्तृत रिपोर्ट दी जाए । कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी के पास लगे हुए बेसिन को ठीक कराने , टाइल्स लगाने एवं सभी विभागों के कार्यालय पर उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लिखवाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया ।

रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए डीएम


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने