जौनपुर । जिला महिला अस्पताल में चल रहे दलाली के धंधे को समाप्त करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए0के0 अग्रवाल ने दुखी मरीजों को बहका फुसलाकर बेहतर सुविधा व उपचार देने के नाम पर निजी अस्पताल ले जाकर अच्छी खासी रकम ऐंठने वाले दलालों के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा कठोर कदम उठाते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत शहर कोतवाल को पत्र लिखकर दलालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पत्र मिलते ही शहर कोतवाल संजीव मिश्रा ने यह जिम्मा भण्डारी चौकी प्रभारी विवेक तिवारी को सौंप दिया है चौकी प्रभारी द्वारा दलालों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है, चौकी प्रभारी ने बताया कि जो भी दलाल पकड़े जाएंगे वह सीधे हवालात में दिखाई देंगे।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 ए0के0 अग्रवाल द्वारा लिखे गए पत्र को जहां पुलिस ने गंभीरता से लिया है जिससे एक बड़े भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती है, महिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से आने वाली महिलाओं के परिजनों को बहका कर अच्छी सुविधा देने के नाम पर शहर के कुछ नर्सिंग होम ने अपना दलाल जिला महिला अस्पताल में छोड़ रखा है, जो मरीजों को ले जाकर अच्छी सुविधा के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेते हैं, और मामला गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू वाराणसी के लिए रिफर कर देते हैं।
सूत्र यह भी बताते हैं कि शहर में कई ऐसे नर्सिंग होम है जो सिर्फ सेवानिवृत्त डॉक्टर का साइन बोर्ड लगा कर बैठे हुए हैं, और वहीं बिना प्रशिक्षण वाले डॉक्टर गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन कर रहे हैं कुछ दिन पूर्व पुरानी बाजार में एक ऐसे मामले का खुलासा पुलिस ने किया था, पता लगा कि वहां डॉक्टर नहीं एक अनाड़ी व्यक्ति द्वारा ऑपरेशन किया गया था, जिससे एक महिला की मौत हो गई थी।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया लेकिन वह डॉक्टर अब तक पुलिस पकड़ से दूर बताया जा रहा है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें