वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास नहर-माइनर के पानी मे सोमवार को अपरान्ह सिर कूंच हत्या करने के बाद प्लास्टिक में लपेट फेंका गया, करीब 18 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्लास्टिक में टूटा जबड़ा भी रहा। ग्रामीणोंं की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण विनय कुमार सिंह व सीओ जगदीश कालीरमन समेत फील्ड यूनिट टीम (विधि- विज्ञान प्रयोगशाला) मौके पर पहुंची। शव को पुलिस कब्जे में ले ली है। मृतक किसी ईंट भट्ठे का मजदूर लग रहा था। प्रेम-प्रसंग या किसी विवाद में ईंट से वारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिर्जामुराद थानांतर्गत रूपापुर गांव के ताल में बिहड़ा-रूपापुर नहर माइनर निकली है। माइनर किनारे पिचमार्ग बना है।
चित्रसेनपुर निवासी किसान हरिराम व रामसजीवन अपरान्ह खेत मे खाद छिड़क वापस लौट रहे थे कि इसी बीच उनकी नजर माइनर के पानी मे प्लास्टिक को नोंच रहे कुत्तों पर गई। माइनर के पास जाकर देखा तो प्लास्टिक के अंदर शव होने की आशंका हुई। किसान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकलवाया। लंबे प्लास्टिक (तिरपाल) को खोला गया तो उसमें युवक का शव मिला। युवक के सिर व जबड़े को किसी वजनी चीज से कूंचा गया था। दांत का टूटा जबड़ा प्लास्टिक में रहा।
मृतकक के शरीर पर नीले रंग का लोवर व ब्राउन कलर का टोपी युक्त ऊनी जैकेट (ओडी) था। घटनास्थल पर ईंट का राबिस भी गिरा हुआ था। कच्ची ईंट को ढकने वाली लंबी प्लास्टिक व मौके पर गिरे राबिस समेत मृतक के पैर का तलवा देख प्रथम दृष्टया भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर लग रहा था। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग या किसी विवाद में हत्या करने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली पर शव को लादकर रात्रि में शव को पिचमार्ग किनारे माइनर के पानी में लाकर फेंक दिया गया।ट्रैक्टर का पहिया सिर पर चढ़ जाने से भी मौत होने की चर्चा रही। पुलिस 72 घण्टे तक शव के शिनाख्त का प्रयास कराने के बाद पोस्टमार्टम कराएगी।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें