गाजीपुर। नगर कोतवाली के कालिका ढाबे पर बुधवार की देर रात बर्थडे सेलिब्रेट करने गए गोराबाजार निवासी ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव (24) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं उनका बड़ा भाई सोम यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज चल रहा है।
पुलिस इस बाबत ढाबे के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
नायब तहसीलदार पद से सेवानिवृत्त महेंद्र यादव के पुत्र विजय यादव का बुधवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ नगर कोतावली के तुलसीपुर स्थित कालिका ढाबे पर जन्मदिन मनाने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें विजय यादव व उनके बड़े भाई सोम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विजय को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजवाया, जहां उसकी मौत हो गई, जबकि सोम की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। विजय यादव जौनपुर के चंदवक में ग्राम विकास अधिकारी के पद तैनात थे। वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ढाबे के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस के अनुसार ढाबे पर कई बोतल फूटे हुए मिले हैं। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होने बताया कि कल रात में कालिका ढाबे पर खाना खाते समय ढाबा मालिक और मृतक विजय यादव के बीच विवाद हो गया था जिसमे मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव गंभीर रुप से घायल हो गये जिनकी वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद व 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ढाबा मालिक व मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
![]() |
TPI |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें