जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक लड़की से छेड़खानी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात लगभग 10:15 बजे हनुमान घाट स्थित एक व्यक्ति के मकान में एक युवक घुस गया और घर में रही नाबालिग 14 वर्षीय से छेड़खानी करने लगा। लड़की की चीख- पुकार सुनकर परिजन पहुंच गए। परिजनों को देख उक्त युवक वहां से फरार हो गया और भागते समय उसका एक जूता भी छूट गया। परिजनों द्वारा देर रात कोतवाली पहुंचकर सिक्की उर्फ सुनील कुमार सेठ पुत्र कृष्णा सेठ निवासी हमाम दरवाजा पंजाबी कॉलोनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह को सौंप दिया।
महिला उपनिरीक्षक ने नामजद आरोपी विक्की कुमार सेठ को मंगलवार बदलापुर पड़ाव से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कहीं भागने के फिराक में था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है। सूत्र बताते हैं कि तीन दिन पूर्व यह युवक छेड़खानी करने की नियत से गया था जहां उसे डांट फटकार कर भगा दिया गया था। इतना ही नहीं पकड़ा गया युवक शादीशुदा व एक बच्चे का बाप है।
![]() |
Demo Image |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें