1 दिन की दुल्हन हुई विधवा

1 दिन की दुल्हन हुई विधवा

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली बाबूपुर गांव में एक ऐसी ही ह्रदय विदारक घटना हुई है 1 दिन की दुल्हन विधवा हो गई। बताया गया है कि और कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी नन्हे राम बिंद अपने 25 वर्षीय पुत्र मोहित बिद की बारात लेकर खैरूद्दीनपुर गुरुवार के दिन गए थे। शुक्रवार की सुबह बारात वापस आई, दुल्हन को घर के अंदर ले जाकर तमाम रस्म अदा की गई।

शुक्रवार की ही रात्रि लगभग 8:00 बजे मोहित और उसके मामा का लड़का छोटू पुत्र बसंत निवासी टिकारी नेवादा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ डीजल लेने के लिए बाइक से गए थे। डीजल लेकर दोनों वापस आ रहे थे कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े हुए थे, दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
क्षण भर पहले जहां शादी की खुशी में मंगल गीत गाए जा रहे थे। वही मातम में बदल गया, परिजन समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्या भगवान की लीला देखिए 1 दिन पूर्व बनी दुल्हन सरवर में विधवा हो गई।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने