जौनपुर। बरसठी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात आई बरात में उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब नजर पड़ते ही दूल्हे ने दुल्हन का मुंह टेढ़ा होने का आरोप लगाते हुए शादी से इन्कार कर दिया।
घंटों मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी। पुलिस ने भी काफी समझाया-बुझाया, कितु दूल्हा टस से मस नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप पर वर पक्ष हर्जाना के तौर पर कन्या पक्ष को 1.75 लाख रुपये देने को रजामंद हो गया।
हर्जाना देने के बाद बरात बिन दुल्हन के लौट गई। क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बना है। बारात इसी थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी। निर्धारित दिवस शुक्रवार की शाम बरात पहुंची। घरातियों ने बरातियों की खूब आवभगत की।
द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म रही थी इसी बीच किसी ने दूल्हे के कान में फूंक दिया कि दुल्हन का मुंह टेढ़ा है। फिर क्या था, दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जब बात नहीं बनी तब कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों को रोक लिया। हर्जाना की मांग करते हुए पुलिस को सूचना दी।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें