जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह के द्वारा मुअसं- 70, 2021 धारा-323, 504, 506, 324, 307 भादवि थाना नेवढ़िया जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकाश पुत्र चन्द्रभान निवासी पड़राव थाना नेवढिया जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार मु0अ0सं0-13/21 धारा 7/8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त भरतलाल यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी गुरैनी थाना खेतासराय,जौनपुर को नखास तिराहा थाना कोतवाली,जौनपुर से गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें