जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव एंव चौकी प्रभारी जंघई उ0नि0 हरिनारायण पटेल व हमराह पुलिस बल द्वारा हत्या के प्रयास में वाछित बीस-बीस हजार रूपये के पुरस्कार घोषित अपराधी 1.विवेक कुमार पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासीग्राम उदपुर गेल्हवा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर व 2. शिवम मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी अर्शिया डिहवा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को आज दिनांक 24.06.2021 को बभनियाँव मोड थाना मीरगंज से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त शिवम मिश्रा के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा अभियुक्त विवेक पाण्डेय के पास से एक पिस्टल 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ।
अभियुक्तो के कब्जे से घटना के समय प्रयोग की गयी पल्सर मो0सा0 नं0 UP62BS 7631 भी बरामद हुई। अभियुक्तो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
#गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1.विवेक कुमार पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासीग्राम उदपुर गेल्हवा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2. शिवम मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी अर्शिया डिहवा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
#आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 64/2021 धारा 307/34 भादवि थाना मीरगंज , जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 80/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज , जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 81/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज , जनपद जौनपुर।
#बरामदगी
1.एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर
2. एक पिस्टल 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक सैमसंग मोबाइल, संयुक्त कब्जे से घटना के समय प्रयोग की गयी पल्सर मो0सा0 नं0 UP62BS 7631
#गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 हरिनारायण पटेल थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
3. का0 पप्पू कुमार, का0 संदीप कुमार,का0 रामेन्द्र कुमार, का0 सन्तोष सिंह, का0 राज तिवारी, का0 अंगद बाबू थाना मीरगंज ,जनपद जौनपुर।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें