जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में 78 वर्षीय वृद्ध द्वारा नौ वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।हलांकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा शुक्रवार को दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
गांव निवासी 9 वर्षीय बालक दो दिन पूर्व मंगलवार को घर के बगल गाय चरा रहा था। तभी बगल का वृद्ध उसे पीठ खुजलाने के बहाने घर मे बुला लिया। वृद्ध ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह रोते चिल्लाते घर पर भाग कर आया। अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दिया तो उसके होश उड़ गये।
परिजन जब इस बात को पूछने के लिए वृद्ध के घर पहुँचे तो आरोप है वह झगड़ा कर मारपीट पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर वृद्ध गोविंद मिश्रा के खिलाफ धारा 377, 342, 506 व लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना की तरह तरह की चर्चाएं है।
![]() |
| ©Parmar Times |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें