पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर विशेषांक

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर विशेषांक

जौनपुर । सपा के पूर्व कद्दावर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के प्रथम  पुण्यतिथि पर विशेषांक,  24 नवंबर 2016 सपा कार्यालय लखनऊ में  मुलायम सिंह यादव जी भाषण देते समय साथ के पुराने नेताओं के संघर्षों को याद कर रहे थे और पारसनाथ यादव की चर्चा किये और लगभग कई बार उनका नाम लिए और बोले सपा का धरना प्रदर्शन था लखनऊ के पत्रकारों ने पुछा तो हमने बताया देखना ' पूर्वांचल में पारस की गर्जना सुनाई देगी' और धरना प्रदर्शन भी ऐसा हुआ कि अखबारों में हेडिंग आ गई 'पारसनाथ की दहाड़' 'पारस गरजे अधिकारी सहमें' तमाम संघर्षों का जिक्र नेताजी ने किया और उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सभी समाजवादी नेता मंच पर मौजूद थे. नेताजी 2017 विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर प्रचार किये थे उनमें एक मल्हनी भी थी ।

जब आज के समय में परिस्थियां जातिय भावना का एहसास करा देती है तो सोचिये आज से 4 दशक पहले कितनी कठिन परिस्थिति में मुख्यालय से दुर बार्डर के गांव से पिछड़ी जाति के पारसनाथ जी कितना संघर्ष कर प्रधान और जिला परिषद होते हुये 1984 में विधानसभा पंहुचे होंगे बहुत ही मजबूत मन था संघर्ष बेमिसाल था तभी 7बार विधायक 2 बार सांसद निर्वाचित हुये।

बसपा की सरकार थी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नेताजी का तालाबंदी का आह्वान था जौनपुर के आलाधिकारी किसी तरह इस आंदोलन को रोकना चाहते थे श्रद्धेय मंत्री जी के आवास पर पुलिस का पहरा लग गया नेताजी का आदेश था मंत्री जी कहाँ रुकने वाले थे भोर में ही अपने घर के पिछे नाले में कुद गये और कचहरी पंहुच गये पुलिस खोजती रही और सुबह 10बजे मंत्री जी ताला बंद कर चुके थे उनके तमाम संघर्ष सभी समाजवादी विचारधारा के लोगों को याद होगा जब जेसीज चौराहे पर दहाड़े थे और उसके बाद क्या हुआ सभी को पता है गजब के संघर्ष का जज्बा था उनका।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्मृति शेष पारसनाथ यादव  की आज प्रथम पुण्यतिथि है आत्मिक नमन एवं विनम्र श्रंद्धाजलि। साभार आर.बी यादव ।

मध्य में पारसनाथ यादव

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने