जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के इटहां गांव में बुधवार को आई बारात में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब समारोह के दौरान लड़की के बड़े पिता की मौत हो गई। समारोह में विधायक भी मौजूद रहे।
बताते है कि इटहां गांव में छोटेलाल कन्नौजिया के लड़की की शादी में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सुल्तानपुर जिले से बारात आई थी। सभी बाराती जलपान करने के बाद द्वार पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और लोग बैंड बाजे की धुन पर खुशनुमा माहौल में शादी समारोह संपन्न करा रहे थे। इसी बीच लड़की के बड़े पिता बृजराज कनौजिया उम्र 80" जो रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त थे उनकी मौत हो गई। बृजराज पिछले कुछ महीनों से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे और प्रयागराज से उनका इलाज चल रहा था।
मौत की सूचना मिलते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया और बारात में उपस्थित केराकत विधायक दिनेश चौधरी तथा कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र ने गांव के कुछ संभ्रांत व्यक्तियों के साथ स्थिति को सामान्य बनाते हुए आनन-फानन में शादी समारोह संपन्न कराया।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें