सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने तथाकथित पत्रकारों पर लगाया रंगदारी वसूलने का आरोप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने तथाकथित पत्रकारों पर लगाया रंगदारी वसूलने का आरोप

जौनपुर। रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से एक लाख रंगदारी मांगने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में रामपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

रामपुर सीएचसी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस एवं उच्चाधिकारियों को दिए पत्र में आरोप लगाया कि क्षेत्र के दो तथाकथित लोग आए दिन पत्रकार बनकर सीएचसी पर आते हैं और सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए पैसे की मांग करते हैं और सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों से उलझते रहते हैं, जबकि हमारे कर्मचारी और हम कोविड-19 में पूरी तरह व्यस्त हैं।
डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने अपने बयान में एक लाख रूपये की रंगदारी मांगने की बात भी बताई। रामपुर चिकित्सा प्रभारी द्वारा दिए गए तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने