जौनपुर । मछलीशहर नगर के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र का निरीक्षण सांसद बीपी सरोज ने किया। मरीजों के भर्ती रूम की व्यवस्था को चेक किया। मौके पर मौजूद मरीजों का हाल जाना, अधीक्षक आरपी विश्वकर्मा से अस्पताल मे जरुरत के चीजो का ब्योरा माँगा।
सांसद श्री सरोज ने कहा कि किसी भी चीज की समस्या हो तो मुझे अवगत कराये मैं जल्द से जल्द पूर्ण करने की कोशिश करूँगा। मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। हमारा प्रयास है कि मरीजों को सारी सुविधाये यहीं पर मौजूद हो। यहाँ के मरीजों को इधर उधर ना भटकना पड़े। किसी मरीज को इलाज के लिये दूर जाने की अवश्यकता ना पड़े साथ ही निर्देशित किया कि हॉस्पिटल की साफ सफाई की विशेष ध्यान देते रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, गिरीश शुक्ला, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, शिरीष गुप्ता, शिशिर गुप्ता, हरिओम गुप्ता, फहमी रिज़वी, डॉ राम चन्दर, आदि लोग रहे।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें