जौनपुर। त्रिस्तरीय उप चुनाव में 19 ब्लाकों के 124 मतदान केंद्र व 125 मतदेय स्थल बनाए गए थे। जहां ग्राम प्रधान के पांच, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच व ग्राम पंचायत सदस्य के 380 पदों के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। जिन गांवों में दो हजार से अधिक मतदाता रहे, वहां दो बूथ बनाए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रही।
इस दौरान कोविड-19 के नियमों का भी पालन कराया गया। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 500 मतदान कर्मियों को लगाया गया था।
बदलापुर व मछलीशहर ब्लाक को छोड़कर 19 ब्लाकों में मतदान हुआ। मतदान समाप्ति के बाद ब्लाकों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटिका को कड़ी सुरक्षा में जमा कराया गया। यह क्रम देररात तक चलता रहा।
मतदान के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने नाथूपुर, रेहटी, नहोरा गांव में बने केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होते पाया।
मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 22 सेक्टर, छह जोनल व छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। इस दौरान ग्राम प्रधान के पांच पदों के लिए 25, ग्राम पंचायत सदस्य के 380 पदों के लिए कुल 1056, पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में रहे।
मतगणना 14 जून को ब्लाकों पर सुबह आठ बजे से होगी।
मतदान के लिए बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी रही। खुटहन ब्लाक में एकमात्र क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए शेरपुर गांव के वार्ड नंबर 68 में 52 फीसद वोट पड़े। बरसठी ब्लाक के छह ग्राम पंचायत में 14 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 58 फीसद वोट पड़ा। धर्मापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत इमलो में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तीन वार्डों में शांतिपूर्ण 66 फीसद मत पड़े। सिरकोनी ब्लाक के नाथूपुर ग्राम प्रधान पद के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इसके साथ ही 11 ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ।
कोविड-19 गाइड लाइन का नहीं हुआ पालन
मुफ्तीगंज ब्लाक क्षेत्र में हुए उपचुनाव के मतदान में कहीं भी कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हुआ। लोग बिना मास्क के मतदान स्थल पर टहलते दिखे। ब्लाक के कुंडी गांव में मतदान के लिए कतार में लगे लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया। जिम्मेदार भी नियमों का पालन कराने में नाकाम दिखे।
![]() |
| फोटो साभार संदीप गुप्ता |
इसी क्रम में तेजीबाजार क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के सलामतपुर और सहोदरपुर गांव में सदस्यों के चुनाव हेतु मतदान प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव हेतु बनाए गए प्राथमिक विद्यालय बूथों पर मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया,जिसमें दो प्रतिद्वंदियों के बीच एक सौ साठ वोट में 116 लोगों ने अपने अपने मत का प्रयोग किया, वही सहोदरपुर ग्राम प्रधानपति श्यामराज सिंह ने बताया कि गांव में बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रशासन की निगरानी में कराया गया, उन्होंने बताया कि 10 सदस्यों को पहले ही चुना जा चुका था किंतु एक सदस्य के कारण यहां चुनाव कराया जा रहा है जिसमें मतदाताओं ने बड़े ही उत्साहपूर्वक अपने मतों का उपयोग किया,शासन-प्रशासन की निगरानी में मतदान कराया गया, मतदाता कंपोजिट माध्यमिक विद्यालय सहोदरपुर बूथ पर मतदान करने के लिए आये। सिंह ने बताया कि इस मतदान से ग्रामीणों में जहां संतुष्टि है वही पारदर्शी चुनाव को लेकर सदस्यगण और ग्रामीण भी बहुत ही प्रसन्न हैं। इसी कड़ी में सलामतपुर गावँ में मतदान हेतु तीन बूथ बनाये गये थे, प्रत्येक बूथ पर दो-दो सदस्य चुनाव लड़ रहे थे, पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया चली, इस गावँ में छःलोग सदस्य पद हेतु खड़े थे जिसमे कुल मिलाकर लगभग 56% वोटिंग हुई।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें