पोरईकला कोटेदार का बड़बोलापन उसपर पड़ा भारी, जिलाधिकारी ने कोटे को किया निलंबित

पोरईकला कोटेदार का बड़बोलापन उसपर पड़ा भारी, जिलाधिकारी ने कोटे को किया निलंबित

जौनपुर । शाहगंज ब्लॉक के पोरईकला के कोटेदार का विडियो वायरल होने पर जिला प्रशासन हरकत में आया और कोटेदार रामकटन रजभर को आपूर्ति महकमा ने ग्रामीणों के शिकायत और वीडियो वायरल के बाद निलबिंत कर दिया।अब गांव के लोगों को जमदहा गांव के कोटा से राशन लेना होगा । निलंबित के बाद क्षेत्र के कोटेदाटो में हड़कम्प मचा हुआ है । गांव में भी चर्चाओं का बाज़ार गर्म है । गौरतलब है कि हो कि उक्त गांव के कोटेदार रामकटन रजभर क़रीब तीस साल से कोटा चला रहा है , बीते दिन खाद्यान्न वितरण के दौरान तय यूनिट से कम टाशन देने को लेकर नोक झोंक शुरू हो गयी।इसी दौरान किसी ने वीडियो तस्वीर बना ली जिस में उक्त कोटेदार स्पष्ट कह रहा है ऊपर से ही कम हमे राशन मिलता है इस वजह से यूनिट पीछे कटौती कर दी जाती है , कोटेदार बहस के दौरान यही नही रूका कहा कि ऊपट के अधिकारी के द्वारा कम खाद्यान्न मिलता है।जिलाधिकारी भी मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते है । बुधवार को मीडिया ने प्रमुखता से कोटेदार की कारस्तानी छापी तो हड़कम्प मच गया । गुरूवार को आपूर्ति महकमा के निरीक्षक पंकज कुमार यादव टीम के साथ पहुँचकर कर छानबीन शुरू कर दी । अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी तो प्रशासन ने उक्त कोटेदार को प्रथम दृष्टिता दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया।इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि जमदहा गांव के कोटेदार शंकर यादव के सेंटर से अटैच कर दिया गया है।

रामकटन राजभर


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने