जौनपुर । जनपद से सटे एक गांव निवासी तलाकशुदा महिला ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने दो साल तक मेरा यौन शोषण करता रहा । महिला के गर्भवती होने पर युवक फरार हो गया ।
महिला की शादी सात वर्ष पूर्व आजमगढ़ जनपद में हुई थी । पति के गलत आदतों से तंग आकर दो वर्ष पूर्व तलाक ले लिया और वह अपने मायके रह रही है । मायके के ही एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर लगभग दो वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा और उसने वादा किया था कि मैं तुमसे शादी करूंगा । जब महिला गर्भवती हो गई तो उक्त युवक ने शादी करने से इनकार करते हुए फरार हो गया । पीड़ित महिला ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है । पुलिस मामले की हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें