गैस एजेंसी मालिक ने मैनेजर पर पैसे के गबन का लगाया आरोप

गैस एजेंसी मालिक ने मैनेजर पर पैसे के गबन का लगाया आरोप

जौनपुर। जनपद के सिद्धार्थ भारत गैस एजेंसी के संचालक ने अपने कर्मी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि संजय कुमार सिंह निवासी तारापुर कॉलोनी ने अपने मैनेजर पर यह आरोप लगाया है कि उनके यहां काम करने वाले एक कर्मी ने एक लाख नगद 50 गैस सिलेंडर की डिलीवरी का पैसा और पर्ची लेकर फरार हो गया।

गैस संचालक की तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे राजकुमार मौर्य पुत्र पूर्णमासी के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने