आंचल सिंह
जौनपुर (केराकत)। केराकत क्षेत्र के तेजपुर गांव मे प्रभारी निरीक्षक केराकत दो भाइयों के विवाद को देखने के लिए पहुंचे थे केराकत कोतवाल ने देखा कि वहां पर भीड़ लगी हुई थी जाकर देखा तो पता चला एक बच्चे को सांप काटा हुआ है बच्चे के पिता अरविंद यादव के पुत्र अंनिकेत यादव जिसकी उम्र 15 वर्ष निवासी तेजपुर के हैं प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सेन ने तत्परता दिखाते हुए अनिकेत यादव को अपने गोदी में उठाकर अपनी गाड़ी में बैठाया और तुरंत केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकल गए प्रभारी निरीक्षक केराकत ने तुरंत फोन करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अजय कुमार को सूचित कर दिया जिससे डॉक्टरों की पूरी टीम तैयारी करके हॉस्पिटल के गेट पर खड़ी मिली केराकत कोतवाल की गाड़ी जैसे अस्पताल के गेट के अंदर एंट्री हुई डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए मरीज को अंदर ले गए और उपचार शुरू करने लगे लोगों का मानना है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रुप होते हैं वह नजारा साक्षात केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज नजर आया बच्चा अब पूरी तरह खतरे से बाहर है । ऐसे सराहनीय कार्य को देखते हुए जनता द्वारा डॉक्टर तथा प्रभारी निरीक्षक को ढ़ेर सारी शुभकामना दे रहे हैं।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें