नाटकीय अंदाज से जयमाल के बाद फुर्र हुई दुल्हन

नाटकीय अंदाज से जयमाल के बाद फुर्र हुई दुल्हन

जौनपुर। जिले के एक गांव में शादी के दौरान बिल्कुल फिल्मी अंदाज में दुल्हन जयमाल के बाद फरार हो गई।  रात भर उसकी तलाश होती रही। वह भोर में गांव के ही एक युवक के घर में छिपी मिली। पुलिस आरोपी युवक व उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यहां घंटों पंचायत के बाद मामला सुलझने पर विवाह की रस्में पूरी हुईं। 

रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात भदोही जिले से बारात आई थी। घरातियों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म हुई। जयमाल के बाद अचानक दुल्हन लापता हो गई।
परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो सन्न रह गए। काफी देर तक घर व आसपास खोजबीन हुई, लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चला।
अनहोनी की आशंकाओं से सहमे परिजन शक होने पर भोर में गांव के एक युवक के घर पहुंचे। दुल्हन इसी घर में छिपी हुई थी। परिजनों की सूचना पर रामपुर पुलिस भी वहां पहुंच गई। दुल्हन समेत आरोपी युवक और उसके पिता को पुलिस थाने ले गई। वहां घंटों तक पंचायत होने के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई।
शादी की रस्म पूरा होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि दुल्हन और युवक में दोस्ती थी। युवती इस शादी को लेकर तैयार नहीं थी। काफी समझाने के बाद वह शादी के लिए राजी हुई।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने