नग्न युवती संग फ़ोटो वायरल मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सहित पांच पर केस दर्ज

नग्न युवती संग फ़ोटो वायरल मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सहित पांच पर केस दर्ज

जौनपुर। खुटहन थाना के पिलकिछा गांव के खोभरिया पुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति की नग्न युवती संग एडिटेड फोटो सोसल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले में पुलिस को मिली नामजद तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

उक्त गाँव निवासी बृजेश यादव जो कि ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार है। उनका आरोप है कि उनकी फोटो एडिट कर नग्न युवती के साथ प्रसारित कर उन्हें बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया गया है।
आरोप है कि गांव के ही पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व वर्तमान में प्रमुख पद के दावेदार राजू यादव के अलावा सौरभ यादव, अंगद यादव, राधेश्याम और मंगला श्रीवास्तव ने मिलकर साजिश के तहत फोटो वायरल कर उनकी लोकप्रियता पर धब्बा लगाने का प्रयास किया है।
आरोप के आधार पर पुलिस ने उक्त पांचो आरोपितो पर विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर लिया है। वहीं राजू यादव का कहना है कि सभी आरोप निराधार है। वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए खुद से ही यह कारनामा करवा रहे है। युवती संग जिस युवक की फोटो दिख रही है। वह तो बृजेश का ही साथी है। पुलिस बारीकी से जांच करेगी तो स्वतः ही सब भेद खुल जायेगा।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने