आँचल सिंह।
जौनपुर (चन्दवक)। पतरही बाजार में कोरोना महामारी को लेकर न तो ग्रामीण सचेत हैं और न ही पुलिस। बढ़ते संक्रमण के बावजूद यहां न तो लोग मास्क पहन रहे हैं और ना ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है।पुलिस भी अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभा रही है। यही वजह है कि लोग बेखौफ बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं। इन्हीं लापरवाहीयों से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए सख्ती की है। थाना चन्दवक के पतरही बाजार में तो जिस तरीके से बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। इससे यही जाहिर होता है कि यहाँ न तो लोग जागरूक हैं और ना ही पुलिस अपना काम ठीक से कर रही है। मंगलवार को करोना कर्फ्यू से मिली राहत के बाद बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा था। पुलिसकर्मी तो थे, लेकिन वे भी कोविड-19 के नियमों का पालन कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। इलाके में लोगों को कोविड को लेकर जागरूक भी नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि लोग बेखौफ यहाँ घूमते दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें